गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने रोहतास जिला वासीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छठ पूजा भक्ति श्रद्धा एवं पवित्रता के दृष्टिकोण से सबसे बड़ा त्योहार है। श्रद्धालु भक्ति भाव एवं पवित्रता के साथ इस पर्व को मनाते हैं। साथ ही सुख समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के लोग स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध रहें। उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील किया कि वर्तमान समय कोविड-19 के प्रभाव से उबरा नहीं है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद करें। इसके लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने पर्व भी मनाने के साथ-साथ कोविड-19 के प्रसार को रोकने में भी सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी, आप पर्व भी ठीक से मनाएंगे और अपने स्वास्थ्य की भी रक्षा कर पाएंगे।
सुरक्षित छठ पूजा पर पुलिस के निर्देशों का करे पालन
पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें
यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने हेतु निर्धारित मार्गो पर ही चलें और गाड़ियों को निर्धारित स्थलों पर ही पार्क करें।
महिलाएं और बुजुर्ग अपने पास घर का पता और फोन नंबर अवश्य रखें
महंगे आभूषण गहने पहनकर छठ घाट भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे तथा पाकिट मार चोर को चाकू से सावधान रहें
भीड़भाड़ वाले स्थानों या सड़कों पर चलते समय बच्चों पर विशेष ध्यान दें होसके तो बच्चों के हाथों पर अपना मोबाइल नंबर लिख दें या मोबाइल नंबर उसके पॉकेट में डाल दें
कोरोना से बचाव हेतु कोरोना गाइडलाइन का पालन करें
छठव्रती माताएं बहने बुजुर्ग एवं बच्चे नदी तालाब के बैरिकेडिंग को पार न करें तथा गहरे पानी में ना जाए सावधानी बरतें
छठ घाट के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे न जलाएं और ना ही गंदगी फैलाएं
सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कोई भी असत्य एवं भ्रामक ऑडियो वीडियो टिप्पणी पोस्ट आदि को ग्रुप में किसी भी सदस्य द्वारा फॉरवर्ड शेयर नहीं करें ऐसा करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।