अवैध रुप से जमींन कब्जा करने को लेकर दलित महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारुण (औरंगाबाद ):- बारुण थाना क्षेत्र के मंझौली फार्म गांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी की बात सामने आई है। जिसको लेकर पिड़ित महिला ने थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के मंझौली फार्म निवासी हरि भुईयां की पत्नी जमुना देवी ने थाने में लिखित आवेदन देते हुए बताई की सहसपुर के निवासी राजदेव सिंह अपने तीनों बेटे गब्बर, मुन्ना, बबन तथा एक अज्ञात गोरा लड़का के साथ मेरे घर पर आकर धमकी देते हुए कहने लगा कि जमीन खाली कर दो, तो हम लोगों ने जमीन खाली नहीं करने की बात कही। इसी दौरान सहसपुर से आए हुए लोगों ने मेरी बेटी सुमन कुमारी, कविता देवी, नाती रिंकू कुमार, ननंद शीला देवी, कांति देवी एवं रंजू देवी के साथ वे लोग मारपीट करने लगे।  जिससे मेरे परिवार घायल हो गए। आरोप लगाई कि गब्बर के द्वारा गलत नियत से छेड़खानी करते हुए शीला देवी का ब्लाउज भी फाड़ दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरे जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के लिए हमेशा दबाव बनाते हैं  एवं मारने पीटने की धमकी भी देते रहते हैं।  इसी दौरान चारों ने जातिसूचक शब्दों में गाली गलौज भी किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जहां प्राथमिकी संख्या 377/21 है। मामले को लेकर करवाई चल रही है।