मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण(औरंगाबाद):- छठ पूजा को लेकर लोगों में उत्साह है। कोई छठवर्ती सोननदी में पूजा कर रहें हैं तो कोई पुनपुन नदी में, कहीं नहर में तो कहीं तालाबों मे, इसके साथ देव में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा हो रहा है। जिसके कारण छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन भी सड़क पर तेज हो चुका है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयास कर रही है कि सभी जगहों पर शांति पूर्वक छठ पर्व सम्पन्न हो। इधर नेशनल हाईवे पैट्रोलिंग टीम के पदाधिकारी विरेंद्र राय ने बताया कि नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं का आवागमन तेज है। सुरक्षा को लेकर देव मोड़, टेंगरा, कानबेहरी, ओरा के साथ जगह जगह हाईवे पर वाटर बैरिकेटर और सेफ्टी कोन को लगया गया है। साथ ही पैट्रोलिंग टीम में मेरे साथ संतोष सिंह, प्रहलाद सिंह, चालक कृष्ण विजय सिंह के अलावे हाईवे एम्बुलेंस के साथ टीम में चन्दन राय, ब्रजेश कुमार व अन्य कर्मी पैट्रोलिंग में लगे हुए है। बताया कि छठ पर्व को लेकर स्पेशल चार दिनों तक लगातार सेवा कार्य होता रहेगा। साथ ही बताया कि देव जाने वाले छठवर्तीयों की वाहन देव मोड़ पर रोक दिया जा रहा है और वहां से जिला प्रशासन द्वारा संचालित नि:शुल्क बस सेवा का लाभ श्रद्धालु ले पा रहे है।