गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
लोक आस्था का पर्व महान छठ व्रत नहाए खाए से शुरू हो चुका है वही मान्यता के अनुसार बताया जाता है कि त्रेता युग में भी माता सीता ने छठ व्रत का त्यौहार की थी त्रेता युग में ब्राह्मण कुल में उत्पन्न रावण का वध करने से श्री राम जी को ब्रह्म हत्या का दोष लगा था इसके प्रायश्चित के लिए मुगदल ऋषि को बुलाया गया उन्होंने माता सीता के शरीर पर गंगाजल से मार्जन कर छठ व्रत करने का निर्देश दिया जिसे माता सीता ने विधि विधान के द्वारा छठ व्रत की जो कि आज पूरे भारतवर्ष क्या विदेशों में भी मनाते नजर आ रहे है वही डेहरी ऑन सोन नदी के तट पर बनाया गया हाईटेक घाट व्रतियों के लिए दांतवन से लेकर चेंजिंग रूम तक की व्यवस्था की गई है एंबुलेंस,बोट,डॉक्टर की टीम के साथ ही हवन के लिए हुमाद स्थल भी बनाया गया है हर जगह लोगों ने अपने अपने स्तर से स्टॉल लगाकर के कहीं व्रतियों के लिए साड़ी और पूजा का समान बांटते नजर आ रहे हैं वही बर्तियों में खुशी का माहौल देखने को नजर आया आज खरना का दिन से सोन नदी में स्नान कर महान छठ व्रत का त्यौहार शुरू स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के प्रदेश प्रधान महासचिव एवं डेहरी विधानसभा के पूर्व NDA प्रत्याशी रिंकू सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज वर्षों से गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करते आया है। इसी के तहत महान छठ पर्व में भी स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान द्वारा छठ व्रती माताओं के बीच साड़ी का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा भी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के लिए अन्य सारी सुविधाएं संस्थान द्वारा की जा रही है। उपस्थित संरक्षक अशोक कश्यप दिलीप स्वर्णकार जिला अध्यक्ष सुनील शरद नगर अध्यक्ष संतोष सोनी विक्की कश्यप सुरेंद्र सेठ मुकेश सोनी पवन सोनी राजू सोनी काशीनाथ गुप्ता गुड्डू सोनी रामअवतार सोनी सोनू कुमार बजरंगी सोनी संदीप कश्यप गोपाल प्रसाद आर्यन कुमार आदि उपस्थित रहे |