गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
ज्वाहर इण्डिया क्लब अम्बेडकर चौक के पास उद्घाटन के दौरान अपने सम्बोधन मे सदस्यो का हौसला अफजाई करते हुए शहर के वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि ज्वाहर इण्डिया क्लब की सजावट यहा के सदस्यो के अथक प्रयास का परिणाम है इस सजावट की जितनी प्रशंसा की जाये कम है ।आपसभी के सहयोग का ही परिणाम है कि हमारा डेहरी का छठ का नाम पुरे देश मे प्रचलित है ,उन्होंने ज्वाहर इण्डिया क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप एव सभी पदाधिकारीगण एवं सदस्यो को आश्वस्त किया कि हर वर्ष आप सभी इसी लगन से छठ मे सेवा करते रहे हम हमेशा आप सबो के साथ है ।
ज्वाहर इण्डिया क्लब के संरक्षक रिंकु सोनी ने व्रतियो के बीच फल विवरण का शुभारम्भ किया तथा उन्होने सभी सदस्यो को उनके कठिन परिश्रम आशानुरूप से अधिक करने तथा सभी को शहर वासियो की सेवाभाव के लिये बधाई दिये । ज्वाहर इण्डिया क्लब के सभी उपस्थित पदाधिकारी ने अपने क्लब मे उद्घाटन करता को माला पहनाकर सम्मानित किये । इस मौके पर उपस्थित संरक्षक रिन्कु सोनी, अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप, अरूण शर्मा, प्रवीण कुमार दुबे,केतन कुमार गुप्ता,आशिष कुमार,बसावन कुमार,बिक्की कुमार, सोनु कुमार उर्फ कल्लू जी ,नन्दन गुप्ता,कल्लु जी,करन कुमार, कुन्दन कुमार, राजीव कुमार,दिपक कुमार, सावन कुमार,दिपक गुप्ता,त्रिशूल कुमार ,सुनील गुप्ता,बिनोद जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, रिषी गुप्ता,महेंद्र शर्मा,जितेश जी,बिनोद गुप्ता,आदर्श कुमार, सुरेन्द्र कश्यप,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,अमन सिंह, आर्यन सोनी ,राजु सिंह,अंकित कुमार, प्रकाश चौधरी,अशोक वर्मा ,आदि लोग उपस्थित हुए।