कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
शनिवार की देर सामकालीन अभियान के तहत डेहरी रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या एक से देसी विदेशी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया रेल थानाध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज नासरीगंज थाना क्षेत्र के मंगल बाजार वार्ड नंबर 4 थाना नासरीगंज निवासी रामजी प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया बताया जाता है कि बैगनी कलर के ट्रॉली बैग में अंग्रेजी शराब को लेकर अपने गांव नासरीगंज जा रहा था, सामकालीन अभियान के तहत कुल शराब 29 लिटर आठ सौ ग्राम शराब को बरामद कर धंधेबाज के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया,