डेहरी आरपीएफ ने आभूषण के साथ अभियुक्त को किया, गिरफ्तार


 गौतम कुमार,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 
 रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम साथ प्रधान आरक्षी देवलास राम, आरक्षी बृज भूषण मिश्रा एवं आरक्षी अमित कुमार गश्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को उसके अपने पीठ पर ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में कुछ वजनी सामान लेकर जाते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के सामने बने यात्री शेड में समय 23:05 बजे पकड़ा गया था, पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम एवं पता विक्की कुमार,उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र वशिष्ट प्रसाद निवासी 12 पत्थर बाबूगंज वार्ड संख्या 35 थाना नगर थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार पिन  संख्या 821307 बताया था को जब उसके पीठ पर रखें पिट्ठू बैग को नीचे उतरवाकर खुलवा कर देखा गया तो उसमें चांदी के बने आभूषणों के साथ चांदी के बने अन्य कई प्रकार के सामान प्राप्त हुए थे,जिस के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि वह इसेअपनी दुकान के लिए ले जा रहा है और उसके पास इससे संबंधित कागजात भी हैं जब उसके द्वारा प्रस्तुत किये गये कागजात को देखा गया तो 13.100 किग्रा का प्राधिकार पाया गया किंतु उससे ज्यादा होने की प्रबल संभावना के चलते जब उसके पिट्ठू बैग को समक्ष गवाहन डिजिटल तुला पर वजन किया गया तो उसके बैग से 13.100 किग्रा के बजाय करीब 15.770 ग्राम चांदी के आभूषण एवं चांदी के बने अन्य सामान प्राप्त हुए,जो कि उसके कागजात में वर्णित चांदी के आभूषणों के वजन से करीब 2.670 किलोग्राम  ज्यादा था।मामला कर चोरी का बनता पाकर उसके पास से बरामद चांदी के बने सामानों को स्वतंत्र गवाह प्रकाश कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र राजेश दास जो कि उक्त व्यक्ति के घर के बगल के थे एवं हमराह बल सदस्यों के समक्ष जब्ती सूची बनाकर समय 23:45 बजे जप्त कर लिया गया गया था। जिसकी अनुमानित कीमत जीएसटी सहित कुल-5,78,580/पांच लाख अठहत्तर हजार, पांच सौ अस्सी रुपए) थी। इसकी सूचना संबंधित कर विभाग सासाराम जिला रोहतास को दिया गया था। सूचना पर आज दिनांक-31/10/2021 को संबंधित कर विभाग से सहायक कर आयुक्त उदय कुमार व सहायक कर आयुक्त अविनाश सिंह सासाराम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर उपस्थित हुए जिनके समक्ष जप्त सामग्री व गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया तो उनके द्वारा विधिक कागजी कार्रवाई के उपरांत व्यक्ति जिसके पास से चांदी के बने आभूषण एवं चांदी के बने अन्य सामान बरामद हुए थे को जाने दिए एवं जप्त किए गए चांदी के बने आभूषण को मामले के निस्तारण तक सुरक्षित कस्टडी में रखने हेतु विधिक कार्यवाही किया गया ,