मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- भारत स्काउट और गाइड औरंगाबाद के द्वारा जिला प्रशासन औरंगाबाद के आदेश के आलोक में कार्तिक छठ मेला देव में विधि व्यवस्था में सहयोग करने हेतु 250 स्काउट गाइड सोमवार से अपने कार्यस्थल पर पहुंच चुके हैं और अपने-अपनी जिम्मेवारी को संभाल लिया। स्काउट गाइड का संचालन श्रीनिवास कुमार जिला संगठन आयुक्त औरंगाबाद के नेतृत्व में किया जा रहा है जबकि सहयोग में अमोद कुमार, ज्वाला प्रकाश,पियूष कुमार, रितिक रोशन, ऋषिकेश कुमार, आयुष कुमार, मनोज कुमार, पूनम कुमारी, स्मृति कुमारी, सोनम कुमारी, शुभम कुमार, प्रभंजन राज, पुष्पराज आदि लोगों का अहम योगदान है। स्काउट गाइड थाना मोड़ से लेकर मंदिर सहित सूरजकुंड तालाब तक पूरे मेला क्षेत्र में एक तरफा रास्ता नियंत्रण एवं भीड़ को नियंत्रण करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। बताया कि देव के क्षेत्रों में जिला प्रशासन के द्वारा मेला का आयोजन प्रतिबंधित है। केवल क्षेत्रीय छठ व्रतियों के द्वारा ही देव में छठ मनाए जाएंगे। बताया कि विगत कई वर्षों से स्काउट गाइड भारी संख्या में देव मेला में सुरक्षा विधि व्यवस्था बनाने को लेकर काफी मेहनत करते हैं। वनवे बनाना, रास्ते बनाना, भूले भटके लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाना, भीड़ नियंत्रण करना इत्यादि पुलिस प्रशासन के साथ मिलजुल कर स्काउट गाइड के बच्चे सेवा देते हैं।