गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
स्वर्णकार समाज बिकास एवं शोध संस्थान की बैठक स्थानीय एस बी कॉम्पलेक्स मे संस्थान के नगर अध्यक्ष संतोष सोनी की अध्यक्षता मे दिपावली एवं महान छठ व्रत पुजा हेतु की गई ।
इस बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रदेश प्रधान महासचिव रिकुं सोनी ने कहा कि हमारे समाज का इतिहास रहा है कि हम सभी सेवा भावना के साथ लोगो के हर सुख दुख के सहभागी रहे है जिसका सारा श्रेय आप सभी सहयोगियो को जाता है इसी कडी मे प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी छठव्रतधारियो को सेवाभाव के साथ व्रतधारियो के बीच साडी का वितरण करना हमसभी का सौभाग्य की बात है ,आने वाले दिपावली के त्योहार और महान छठपुजा का त्योहार के लिये लोगो से लोकल फौर वोकल की अपिल समाज के द्वारा किया गया ।अपने अध्यक्षीय बातो को रखते हुये संतोष सोनी ने सभी संस्थान के सदस्यो को दिपावली एवं छठपुजा की बधाई देते हुये कहा कि समाज के लोगो को दिन हो या रात जब जरूरत होगी सदैव तत्पर रहुंगा ।समाज के द्वारा साडी वितरण एक सेवा भावना है जिसमे हम सभी मिलजुलकर इस सेवा को करेगे। बैठक का संचालन विक्की कश्यप ने किया इस बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सुनील शरद पार्षद प्रतिनिधि मुकेश सोनी अतुल सोनी पूर्व पार्षद सुरेंद्र सेठ राम अवतार संजय सोनी पिंटू कुमार संदीप कश्यप उर्फ टुनटुन संतोष सोनी गुड्डू सोनी दीपक सोनी आदि उपस्थित थे