कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डिहरी रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर औरंगाबाद जिले के ओबरा बाजार मे एक कैफे साइबर मे छापेमारी कर अबैध रेलवे का करीब अठारह हजार रुपये का बरामद किया गया है, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रामबिलास राम ने बताया कि सूचना मिली कि अबैध रेलवे टिकट का कारोबार किया जा रहा है, कैफे साइबर के दुकान में छापेमारी की गई तो मौके से करीब अठारह हजार रुपये का नया ,पुराना रेलवे टिकट , एक लैपटॉप, एक प्रिंटर के साथ ओबरा निवासी कमलकिशोर गुप्ता कैफे संचालक को गिरफ्तार किया गया , प्रभारी निरीक्षक रामबिलास राम ने बताया कि रेल अधिनियम धारा 143 मुकदमा दर्ज कर शनिवार को गया न्यायालय मे भेज दिया गया, छापेमारी दल में सीआइबी प्रभारी हरेकृष्ण ठाकुर, स्पेसल आरझी आर के सिंह, शामिल थे,