मुख्य नाला की सफाई नहीं होने से मुख्य पथ पर बहता है गंदा पानी,

                                    

                               न्यू सिधौली में विगत पांच वर्षों से नहीं हुआ मुख्य नाले की सफाई कार्य,

 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर
 न्यू सिधौली वार्ड नंबर तीन व चार मे स्थित नारायण टोला रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय से डेहरी राजपुर  मुख्य पथ नाले की सफाई नहीं होने का कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्यापक है, बताते चलें कि मुख्य नाले जाम होने के कारण नाले का गंदा पानी मुख्य पथ पर वह रहा है वही वार्ड नंबर 3 में अरुण सिंह के घर से लेकर डिगन प्रसाद के घर तक  नाले की सफाई कार्य विगत 4 वर्षों से अब तक नहीं कराया गया है जिसके कारण  नाला ओवरफ्लो हो नाले का पानी मुख्य सड़कों पर फैल गया है. मजबूरन मार्ग में फैले गंदे नाले के पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है. उक्त  मुख्य नाले की सफाई कार्य नहीं होने से लोगों का गुस्सा  नगर परिषद के प्रति फूट पड़ा है. स्थानीय निवासी रमेश कुमार, मुन्ना गुप्ता, अरुण सिंह ,डीगन प्रसाद उर्फ  रेवती रमण प्रसाद, पिंटू कुमार ,सीताराम प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि विगत पांच वर्षों से अब तक  मुख्य नाले की सफाई कार्य नहीं कराया गया जिसके कारण नाले का पानी जहां तहां बहता है, ओवरफ्लो नाले का गंदा पानी मार्ग में आ गए है. उन्होंने बताया कि मुख्य नाले की सफाई कार्य के लिए कई बार वार्ड पार्षद तीन के पार्षद रवि शेखर व वार्ड पार्षद चार के पार्षद प्रिया देवी सहित नगर परिषद के अधिकारियों को सूचित किया गया. लेकिन अब तक मुख्य नाले की सफाई कार्य नहीं कराया गया. जिससे नगर परिषद के कार्यशैली पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. वही कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रितिक ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी मोहल्लो मैं स्थित गली नली की समस्या हो या फिर साफ सफाई की नियमित रूप से कराए जा रहे हैं जो कार्य वंचित है उसे शीघ्र करा लिया जाएगा. वार्ड नंबर 3 और 4 के मुख्य नाला एवं संपर्क नाला की सफाई बहुत ही जल्द कर ली जाएगी.