फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गया से नई दिल्ली के बीच चलेगी


 गौतम कुमा
र की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

फेस्टिवल स्पेशल के दौरान यात्रियों को असुबिधा को देखते हुए गया से नई दिल्ली डेहरी ऑन सोन ,सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. स्पेशल ट्रेन का ठहराव के रास्ते गया और नई दिल्ली के मध्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 25 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। इसी तरह 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। 

इस ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।--

01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर खुलेगी। यह रात नौ बजकर 10 मिनट पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 22.20 बजे भभुआ रोड, 22.53 बजे सासाराम, 23.10 बजे डेहरी ऑन सोन तथा 00.30 बजे गया पहुंचेगी। यहां से वापसी में 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल गया से सुबह सात बजे प्रस्थान कर 08.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 08.24 बजे सासाराम, 09.00 बजे भभुआ रोड, 10.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी। यह रात 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. और नई दिल्ली के मध्य प्रयागराज जं., कानपुर एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी ठहराव है। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण श्रेणी के 11 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।