कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डालमियानगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के निर्देश पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है इसी के तहत पुलिस ने रविवार की देर शाम मथुरापुर बाल के निकट से 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मथुरापुर गांव निवासी हरिमोहन राम को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया , वहीं एक अन्य मामले में फरार चल रहे शराब माफिया पुणॅवासी बीघा निवासी धनजी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है .
