गौतम कुमार ,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डेहरी आरपीएफ के निवर्तमान इंस्पेक्टर की विदाई समारोह का आयोजन रविवार की शाम आरपीएफ बैरक में आयोजित किया गया, समारोह के संबोधन में उपस्थित लोगों ने कहा कि शाहिद खान ने आरपीएफ कर्मियों से लेकर सभी रेलकर्मी व आसपास के लोगों ने जो मान-सम्मान दिया है, उसे भुलाया नही जा सकता है। नए आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने कहा कि कर्मियों व सभी रेल परिवार के सहयोग से विभाग के निर्देश पर नियमानुसार कार्य करते हुए शाहिद जी के कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा। अन्य वक्ताओं ने भी इंस्पेक्टर शाहिद खान के कार्यों की प्रशंसा की। उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने अतिथियों का बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संबोधन व सम्मान करनेवालों में सासाराम आरपीएफ इंस्पेकर आर के रावत, एईएन सुमन कुमार, एसटी ए के रजक, जीआरपी प्रभारी वशिष्ठ प्रसाद, स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक, सीनियर सेक्सन इंजीनियर एसएन सिंह, सेवानिवृत रेल अधिकारी कृष्णा सिंह, सब इंस्पेक्टर आर के सिंह, इसीआरकेयू डेहरी शाखा उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा, दिनेश सिंह आदि शामिल थे ,मंचासीन निवर्तमान इंस्पेक्टर शाहिद खान व उनकी माँ तथा वर्तमान इंस्पेक्टर रामविलाश राम समेत गढ़वा प्रभारी बनारसी सिंह व जेपी सिंह को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। संचालन आरक्षी बी के सिंह ने किया,
