गौतम कुमार की रिपोर्ट:-
डेहरी /रोहतास
काराकाट संसदीय क्षेत्र के समुचित विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहने वाले सांसद महाबली सिंह ने रोहतास जिले के रेलयात्रियों की कठिनाईयों को देखते हुए दो दिन पूर्व चालू हुए नयी ट्रेन पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस को वाया डेहरी ऑन सोन से चलाने की मांग की है।
केन्द्रीय रेलमंत्री भारत सरकार तथा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल अंतर्गत आने वाले डेहरीऑन सोन स्टेशन काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है।जहां से हजारो यात्री देश के कोने-कोने में जाने के लिए ट्रेन पकड़ते हैं।जिससे रेलवे को सालाना राजस्व भी लगभग 25-30 करोड रूपये मे प्राप्त होती है।लेकिन वर्षो से पलामू एक्सप्रेस में लिंक जोडकर वाया डेहरीऑन सोन पटना सिंगरौली ट्रेन का संचालन होता था।यही एक मात्र ट्रेन थी,जिससे इस जिले और डेहरी अनुमंडल के हजारो लोग सिंगरौली,रेणूकोट और चौपन की यात्रा करते थे।जिसे नयी स्वतंत्र ट्रेन बनाकर डेहरीऑन सोन के बजाय सोननगर से ही सिंगरौली भेजा जा रहा है।इससे रेलवे को राजस्व के नुकसान के साथ साथ रेल यात्रीयो को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए यात्रीयों की सुविधा को देखते हुए नई ट्रेन पटना सिंगरौली एक्सप्रेस का संचालन वाया डेहरीऑन सोन स्टेशन से किया जाय।
ज्ञातव्य हो कि सांसद महाबली सिंह ने डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर लगातार प्रयासरत रहें हैं।जिनके प्रयास से लंबित पड़े फूटओभर ब्रिज के निर्माण कार्य मे तेजी आई है।हफ्ते भर के अंदर कोच इंडिकेशन बोर्ड चालू होने की संभावना है।प्लेटफार्म लेबलिंग की टेंडर हो चुका है।सर्कुलेटिंग एरिया का बिस्तार हुआ,संकीर्ण आरक्षण केंद्र का विस्तार कार्य चालू है।स्टेशन की लाइटिंग व्यवस्था मे सुधार किया गया।वहीं डालमियानगर रेल वैगन एवम मरम्मत कोच फैक्ट्ररी के निर्माण,कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की ठहराव, स्टेशन की सौन्दीकरण,शेड निर्माण,प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय को वातानुकूलित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यो के लिए भी लगातार रेलवे मंत्रालय से लेकर जोन स्तर और रेल मंडल स्तर पर भी पत्र लिखकर व्यक्तिगत रूप से काफी सक्रिय हैं।