गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित वाणिज्य संकाय में *कामर्स का नया युग *विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट सुजीत श्रीवास्तव रहे।अपने व्याख्यान में वाणिज्य विषय को सुजीत ने एक छतरी के रूप में परिभाषित किया जिसमें तमाम तरह के अवसरों का अम्बार है। व्याख्यान में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और कामर्स विषय से भविष्य में अनेक प्रकार के अवसरों को जाना। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक डॉ मयंक कुमार राय ने कामर्स को एक ऐसा चौराहा बताया जहां से भविष्य में अवसर के सभी रास्ते आसानी से प्राप्त किये जा सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ संदीप केसरवानी ने भविष्य की चुनौतियों के लिए कामर्स को संजीवनी के रूप में परिभाषित किया। व्याख्यान को सफल बनाने में डॉ किशन जी राव,डॉ विशाल कुमार,डॉ अनिल कुमार आदि की महती भूमिका रही।