पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया ।


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल डेहरी नगर ने रविवार को संयुक्त रूप से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान व आतंकियों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया । इसका नेतृत्व बजरंग दल नगर संयोजक दीपक दास ने किया। इसके साथ ही दीपक दास ने चेतावनी दी कि भारत की एकता और अखंडता को तोड़ने का दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास बुरी तरह विफल हो जाएगा और हिंदू संगठन ऐसे प्रयासों का उचित जवाब देंगे। विश्व हिंदू परिषद् धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान ने कहा कि कश्मीर की हालात को फिर से1989-90 की हालत पैदा करने तथा कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर से भगाने की कुत्सित साजिश इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा फिर से शुरू कर दी गयी है । नाम पूछकर सनातन धर्म के हिन्दू, शिखों की हत्या करना दर्शाता है,कि आतंकवाद का फन कश्मीर में उठने लगा है, जिसको कुचलने के लिए भारत सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है । कश्मीर में इस्लामिक आतंकवादियों ने हिंदुओं इजरायल की तरह कारवाई करे ताकि आतंकवादी संगठनों का पोषण करने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। विश्व हिंदू परिषद् नगर मंत्री धर्मवीर सिंह ने कहा स्वदेशी हिंदू प्रवासियों को घाटी में वापस लाने का भी सुझाव दिया, इसे जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद पर अंकुश लगाने का सबसे अच्छा तरीका बताया। 2 अक्टूबर से अब तक कश्मीर में चार अल्पसंख्यकों सहित कम से कम 7 लोग आतंकवादियों द्वारा मारे जा चुके हैं। छह मौतें श्रीनगर में ही हुईं। श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल के अंदर गुरुवार को एक महिला प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सुपिन्दर कौर और दीपक चंद की स्कूल परिसर में गोली से भून दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले श्रीनगर के सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक और एक प्रमुख कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदू की मंगलवार को उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार के रहने वाले वीरेंद्र पासवान और एक अन्य नागरिक मोहम्मद शफी लोन भी मंगलवार को श्रीनगर और बांदीपोरा में मारे गए। शनिवार को आतंकियों ने श्रीनगर में माजिद अहमद गोजरी और बटमालू में मोहम्मद शफी डार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख रणधीर कुमार ने कहा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021 में अब तक कुल 28 नागरिकों को आतंकवादियों ने मार गिराया है। केंद्र सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान के समन्वय के लिए खुफिया ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी को श्रीनगर भेजा है। मौके पर लवकुश कुमार, साकेत कुमार, विकास पहलवान, अरविंद कुमार, दीपक मेहता, ॐ प्रकाश ,जय प्रकाश,भूपेश ,राज कुमार, राहुल कुमार,करण कुमार उपस्थित थे।