मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण(औरंगाबाद):- तीसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर बारुण प्रखंड में 16 पंचायतो में चुनाव होना है। लेकर सारी तैयारी कर ली गयी है। ज्ञात हो कि बारुण प्रखंड में मुखिया, जिला परिषद सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व पंच का चुनाव होना है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि इस बार कुल 228 बूथों पर चुनाव होगा। जिसमें 134 सवेदनशील बूथ, 63 अतिसंवेदनशील व 30 नक्सल बूथ व एक सामान्य बूथ है। सभी बूथों पर सुबह के सात बजे से शाम के तीन बजे तक मतदान होगा।वही कुल मतदाता 131788 है, जिसमें महिला 61080 व पुरुष 70703 और थर्ड जेंडर कुल पांच मतदाता है। साथ ही कहा कि 16 पंचायतो के विभिन्न पदों पर मुखिया पद पर कुल 136, पंचायत समिति 110, ग्राम पंचायत सदस्य 983, सरपंच 82 और ग्राम कचहरी पंच के कुल 312 प्रत्याशी है। चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिसमे पीसीसीपी, सेक्टर, ईवीएम क्लस्टर, पोलिंग पार्टी क्लस्टर सेंटर सहित अन्य कार्य पूरे हो चुके है। वही दस अक्टूबर को किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज औरंगाबाद में मतगणना होगा। वही इधर थानाध्यक्ष धनजंय शर्मा ने बताया की चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है वही बुधवार को सीआरपी के साथ एसआई बिपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों व गाँव का एरिया डोमिनेशन किया गया है।

