स्थाई वार्ता तंत्र के बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता मे आयोजित स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक मे रेल प्रशासन और ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बीच रेलकर्मीयों के हित में सात दर्जन से भी ज्यादा मुद्दों पर सहमति बनी और उसका समाधान किया गया।
 पीएनएम सदस्य सह ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने बताया कि स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम)के प्रभारी मिथिलेश कुमार के नेतृत्व मे यूनियन ने डेहरी ऑन सोन के विद्युत विभाग (सामान्य)के लंबित यात्रा भुगतान,समाडि में ड्यूटी रोस्टर,टीटीई का प्रमोशन,सभी कार्यालयों मे आरओ लगाने,हेल्थ निरीक्षक के लिए स्टोर की व्यवस्था,बिक्रमगंज इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैकमेनटेनरों के लंबित चाइल्ड एजूकेशन भत्ता,छुट्टी की समस्या,नेशनल होलीडे,भभुआ के दो ट्रैकमेनटेनर का स्थानांतरण रद्द करने,सामुदायिक भवन डेहरी मे नये दो भवनों का निर्माण,छह स्टेशनों पर गैंगहॉट बनाने, पोटर से गार्ड बने 222 कर्मियों के पदस्थापन, परिचालन विभाग के 143 कर्मियों को सीयूजी फोन देने,कर्मीयों से वसूले गए बिजली बिल वापस करने,रेलकॉलोनियों की सफाई एव निर्माण करने जैसे कई महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया गया।
बैठक में रेल विभाग के शाखाप्रमुख,ईसीआरकेयू के केंद्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद, सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा, संगठन सचिव बीबी पासवान,डेहरी शाखा से एस पी सिंह, हरेन्द्र सिंह,वीरेंद्र प्रसाद,गया से मुकेश सिंह, मधुकर लाल मंडल, डीडीयू से श्रीराम सिंह, सुल्तान अहमद,एसपी सिंहा, भैयालाल, मनदीप, सीबी राय,शोभनाथ सिंह आदि यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक का संचालन डीडीयू रेलमंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक पदाधिकारी अजित कुमार ने की।