*रेल बचाने के संकल्प के साथ ईसीआरकेयू का महासदस्यता अभियान 9अक्टूबर को


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास।
भारतीय रेलवे के लिए यह वक्त ठीक नही है,सरकार भारतीय रेल को बेचने की साजिश कर रही है।लिहाजा रेलकर्मीयों को एकजुट होकर एक बड़े और निर्णायक संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा साथ ही रेलवे को बचाने का संकल्प लेना होगा।उक्त बातें ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कही है।

उन्होंने ईसीआरकेयू के सभी शाखा एव॔ रेलकर्मीयों को लिखे पत्र संख्या केयू 156/21मे कहा है कि सरकार की मंशा भारतीय रेल के प्रति ठीक नही है।नीजिकरण और निगमीकरण को बढ़ावा देने के लिए नये श्रम कानून के जरिए फेडरेशन और यूनियन को कमजोर करने की कुचक्र रचा जा सकें।ताकि भारतीय रेलवे को चंद मुट्ठीभर पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा सकें।इस हालात से हमें निपटना होगा।यह समय रेलकर्मीयों को एकजुटता और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का है।लिहाजा डेहरी ऑन सोन,सोननगर,नवीनगर,अंकोरहा,अनुग्रह नारायण रोड, जपला,पहलेजा, करवंदिया, सासाराम, बिक्रमगंज,कुदरा,भभुआ, गया,डीडीयू सहित कई जगहों एवम डीडीयू मंडल के सभी शाखाओं में 9 अक्टूबर को ईसीआरकेयू महा सदस्यता अभियान चलाऐगी और बडे पैमाने पर रेलकर्मीयों को यूनियन से जोड़ने का काम करेगी।
इस आशय की जानकारी ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने दी है।