पूजा समिति के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /इंद्रपुरी 

दशहरा पर्व को लेकर इंद्रपुरी थाना परिसर में रविवार को पूजा समिति के सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश गोसाई व प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया क्षेत्र से आए हुए दर्जनों पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों को बताते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि नवरात्रि पूजा के समय सरकार के दिए हुए गाइडलाइन का पालन आप सभी अवश्य करें जिसमें डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है लाउड स्पीकर व छोटा साउंड बॉक्स बजाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेना होगा वही प्रत्येक पूजा पंडाल में मूर्ति रखने हेतु थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य है जिसमें कमेटी के अध्यक्ष को तीन फोटो एवं एक आधार कार्ड की कॉपी वही 10 सदस्यों के लिए एक फोटो एवं एक आधार कार्ड की हस्ताक्षरयुक्त जेरोक्स कॉपी इंद्रपुरी पुलिस के पास जमा करनी है तभी आपको लाइसेंस मिल पाएगा वही डेहरी वीडियो ने आए हुए सभी लोगों को समझाते हुए कहा कि इस बार भी करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा करनी है प्रत्येक पंडाल में मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करना है पूजा के समय आग और पानी से भी बचाव करना है इस बार  क्षेत्र में 20 स्थानों पर दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जा रही है सभी पूजा पंडालों में लोगों को सहूलियत के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नियमित पुलिस गश्ती की जाएगी ताकि कहीं भी कोई अप्रिय घटना न घट सके मौके पर डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, सरपंच संजय सिंह, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडे, विजय भगत, मुखिया हीरालाल सिन्हा, पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, वार्ड पार्षद धरमू चौधरी, पूजा समिति बस्तीपुर के सोनू सिंह, विकास दूबे, न्यू फ्रेंड्स क्लब कटार  के अमित सिंह, सिकंदर सिंह,बृजेश पांडे, एएसआई संजय ठाकुर, दफेदार धर्मेंद्र उपाध्याय समेत अन्य लोग उपस्थित हुए