मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारुण(औरंगाबाद):- अवैध शराब परिवहन और बिक्री को लेकर बारुण पुलिस ने अभियान चलाया। जिस दौरान काफी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुंदरगंज रिसियप होते हुए एक शराब से लदी गाड़ी आ रही है,जिसकी सूचना तुरंत गस्ती में रहे एएसआई बृजेश यादव को दी गई और और बताए हुए स्थल के बारे बताया गया।वही बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ नेशनल हाइवे के आसपास वाहन जांच अभियान चलाया गया। उसी क्रम में एक स्विफ्ट डिजायर कार तेजी से आती हुई दिखी, जो पुलिस को देखते ही दूर गाड़ी रोककर उसका चालक भागने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ के क्रम में अपना नाम अरुण कुमार घर हनैया थाना कुटुंबा जिला औरंगाबाद का निवासी बताया। उसकी गाड़ी की जब तलाशी ली गई तो पूरी गाड़ी देशी शराब के कार्टूनों से भरी हुई थी। गिनती के बाद कूल 58 कार्टून में तीन सौ एमएल का 1450 बोतल देशी शराब मिला। शराब और गाड़ी जिसका नम्बर WB06D1731 को जब्त करते हुए शराब धंधेबाज अरुण कुमार को जेल भेज दिया गया।
