ओवरलोड बालू लिए दस ट्रकों को खनन विभाग और पुलिस ने पकड़ा,वसुला गया जुर्माना


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारुण(औरंगाबाद):- अवैध बालू परिवहन और अपनी क्षमता से अधिक परिवहन के विरुद्ध बारुण में रविवार के मध्य रात्रि को अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में खनन निरीक्षक आजाद आलम, थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा, पु.अ.नि. विपिन बिहारी सिंह, अरविंद प्रसाद के साथ पुलिस बल शामिल रहे। जिस अभियान के दौरान आधे दर्जन से अधिक ट्रकों को ओवरलोड बालू लिए पकड़ा गया है। इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए खान निरीक्षक आजाद आलम  ने बताया कि यह अभियान खनन विभाग और पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया है। इस दौरान बारुण थाना क्षेत्र के एनिकट बालू घाट के समीप से अपनी क्षमता से अधिक बालू लिए हुए नौ ट्रकों को पकड़ा गया है। जिस पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था, इस मामले में करवाई करते हुए संबंधित विभाग के द्वारा जुर्माना वसूला जा रहा है। मामले को लेकर डीटीओ बालमुकुंद प्रसाद और एमभीआई पार्थ सारथी ने भी बारूण में निरीक्षण किया और पकड़े ट्रक से जुर्माना वसुला गया। डीटीओ ने बताया कि ओभर लोड वाहन से जुर्माना लिया गया है और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा । साथ ही बताया कि बारूण में पंचायत चुनाव को लेकर पोलिंग पाटी डिस्पैच के लिए छोटी वाहन को भी पकड़ा जा रहा है। बारूण के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए बीस चार चक्का वाहन और कुछ ट्रैक्टर भी पकड़े जाएंगे।