ईसीआरकेयू ने एडीईएन कार्यालय पर किया जमकर विरोध-प्रदर्शन



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

डेहरी,एक प्रतिनिधि।रेलकर्मियों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दें को लेकर ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा द्वारा सहायक मंडल अभियंता डेहरीऑन सोन के कार्यालय  का घेराव कर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
इस अवसर रेलकर्मीयों को  सम्बोधित करते हुए ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश च॔द़ा ने कहा कि सासाराम,डेहरीऑन सोन, सोननगर एव अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन स्थित रेल आवासों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है।रेल कॉलोनी का नाला मिट्टी और कंकड से भरा पड़ा,जिससे रेल आवासों का पानी नही निकल पाता।रेल प्रशासन की लापरवाही से कॉलोनियों का स्थिति बेहद नारकीय है।वहीं उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान एव सचिव एसपी सिंह ने रेलकर्मियों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दो से रेल प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि 
सासाराम में रेल कॉलोनीयो में शहर का पानी भर जाता है।यूनियन लगातार प्रशासन से इस दिशा में स्थाई निदान हेतू ठोस कदम उठाए जाने की मांग कर रही। लेकिन आश्वासन के सिवाय अभी तक ठोस कदम नही उठाए गए।प्रशासन इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए ठोस कार्रवाई करें।
नेताओ ने ट्रैकमेनटेनरों एव सहायक तकनीशियनों के उत्पीड़न के बढ रहे केस पर क्षोभ व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग किया कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कर रेलकर्मियों को न्याय देते हुए संबंधित अधिकारी को दंडित किया जाए।इंजीनियरिंग विभाग के सैकडो रेलकर्मीयों के विभिन्न मद के लंबित भत्ते का भुगतान यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाय है। लंबित भत्ते प्रकरण को लेकर लगातार रेलकर्मियों को प्रताड़ित किया जाता है।जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस विरोध-प्रदर्शन मे ईसीआरकेयू के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, विजय बहादुर, नवीन मिश्रा,प्रफूल यादव,अमरेश यादव, रितेश पासवान, देवकुमार राम, हितेश कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह,अमरेन्द सिंह, धरमू एक्का, एके सिन्हा,अजय कुमार,शीवनंदन पासवान, श्मशाद हुसैन, संजय मंडल,सुमीत कुमार, शैलेन्द्र कुमार, जीतेश कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, श्याम किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या मे रेलकर्मी शामिल हुए।