टीटीई के साथ मारपीट मामले पर जताया विरोध


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी / रोहतास 

ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टाफ ऑर्गेनाइजेशन एव ईसीआरकेयू शाखा डेहरी के नेतृत्व में बुधवार को हावड़ा-गया एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात गया के टीटीई रामानुज कुमार गुप्ता के साथ मारपीट की हुई घटना को लेकर डेहरी ऑन सोन चेकिंग स्टाफ ने जमकर विरोध किया और इस घटना की निंदा की।इस दौरान टीटीई के साथ मारपीट करने वाले धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के दोषी सहायक पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चेकिंग सटाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी उठायी।

शंतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सीआईटी कामेश्वर प्रसाद एव ईसीआरकेयू के युवा उपाध्यक्ष टीटीई रविकांत प्रियदर्शी ने कहा कि ट्रेन में ड्यूटी करने वाले टीटीई के साथ मारपीट की घटना घोर निंदनीय है। इसमें दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, टीटीई व चेकिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा देने, रेल नियमों का नजरअंदाज कर रेल कर्मियों द्वारा ट्रेनों में सफर करने पर रोक लगाने की मांग रेल प्रशासन से की गई है। घटना का विरोध करने वालों में युवा ईसीआरकेयू के महामंत्री टीटीई पराग पटेल,दिनेश कुमार, संजीव पांडेय, शीवचरन सिंह आदि चेकिंग स्टाफ शामिल रहे।