मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-
बारूण( औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समिप चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बारूण पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि गेमन पुल के पास नेशनल हाईवे दो पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दरमियान बिना नंबर के एक लाल काला पल्सर बाइक को जप्त किया गया। जांच पड़ताल के बाद पाया गया कि जिस पल्सर का नंबर नहीं था उसके पास सम्बंधित वाहन की कोई कागजात भी नही थी। पाया गया कि बाइक चोरी की है। बाइक चालक रोहतास जिला डालमियानगर थाना क्षेत्र के माथुरी के निवासी सतीश मेहता से पूछताछ किया गया तो पता चला कि यह बाइक चोरी की है और गिरफ्तार सतीश मेहता ने स्वीकार भी किया कि यह बाईक चोरी की है। बाइक को जप्त करते हुए चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया गया।
