राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू का मनाया गया 43 वां स्थापना दिवस।



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

तिलौथू /रोहतास 

राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू के परिसर में बुधवार को महाविद्यालय का 43 वां स्थापना दिवस समारोह सह स्व राधा प्रसाद सिन्हा की जयंती  धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अध्यक्ष यशवीर सिन्हा ने की।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो डॉ सी एस चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो  डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।  अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह तथा सचिव रंजीत सिन्हा ने  अंग वस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया।  छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने सर्वप्रथम आगत अतिथियों का स्वागत किया,साथ ही उपस्थित लोगों को महाविद्यालय के 43 वीं वर्षगांठ पर महाविद्यालय की तरफ से शुभकामना दिया।  प्राचार्य ने अपने संबोधन में   बताया कि महाविद्यालय में मैं 2007 से प्राचार्य के पद पर कार्यरत हूं। महाविद्यालय निरंतर  शैक्षणिक , प्रशैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना में तेजी से विकास कर रहा है। इस वर्ष से महाविद्यालय में  एन सी सी प्रारंभ किया गया  है, महाविद्यालय के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है । उन्होंने महाविद्यालय में पूर्व से संचालित हो रहे बीसीए , बीबीए के अलावे  विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक कोर्सो को खोले जाने का प्रस्ताव है इसे  जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि छात्रों की  शिक्षा को   रोजगार परक बनाये जाए।            वही वार्षिकोत्सव पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं  द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । मौके पर अमलतास निकेतन तिलौथू के छात्र-छात्राओं द्वारा भी कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । एनसीसी के कैडेडों द्वारा प्रस्तुत एकांकी को भी दर्शकों ने काफी सराहा।  कार्यक्रम को मुख्य अतिथि प्रति कुलपति  प्रो डॉ सीएस चौधरी एवं कुलसचिव प्रो डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया तथा विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । साथ ही महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं आधारभूत संरचना की भूरी भूरी प्रशंसा की ।। कार्यक्रम को महाविद्यालय के अध्यक्ष यशवीर सिन्हा तथा सचिव रंजीत सिन्हा ने भी संबोधित किया ।  वार्षिकोत्सव के मौके पर महाविद्यालय द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता , ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता एवं इंटर तथा स्नातक में पिछले सत्र में  तीनों संकाय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।।  वहीं  महाविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो गुलाम हैदर ने मनोज मुंतसर के द्वारा भारत के इतिहास पर बोले गए कथानक को बड़े अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने सराहा ।।       वार्षिकोत्सव के मौके पर महाविद्यालय में  विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं कुलसचिव ने स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया।    वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत सम्बद्ध  पहला महाविद्यालय होगा  जहाँ स्मार्ट क्लास प्रारंभ  किया जा रहा है।  अतिथियों ने रिमोट के द्वारा स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। साथी आगंतुक अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए साइंस एक्जीविशन की भी काफी सराहना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से तिलौथू महिला मंडल के सचिव रंजना सिन्हा, प्रणय सिन्हा  सिन्हा , तिलौथू बीडीओ  डॉ संजय कुमार,  इंदु तपेश्वर महाविद्यालय बिक्रमगंज के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह , सकरी कॉलेज कुदरा के डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह,  वीरेंद्र  सिंह,  डॉ ए पी सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रो अजय कुमार श्रीवास्तव , डॉ  प्रदीप दुबे, प्रो गुलाम हैदर, डॉ विजय बहादुर प्रजापति, प्रो संजय कुमार,प्रो  महेंद्र गुप्ता, प्रो शिवजी सिंह, एनसीसी के प्रशिक्षक अक्षय सिंह मुरलीधर सिंह, अक्षय सिंह , रविन्द्र सिंह आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा अनुप्रिया एवं सुप्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया । धन्यवाद ज्ञापन प्रो वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने किया ।