वृक्ष लगाकर एवं स्वच्छ वातावरण बनाकर ही प्रदूषण से निजात पाया जा सकता है ।श्री सिंह



 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर एवं स्वच्छ वातावरण बनाकर ही प्रदूषण से निजात पाया जा सकता है ।श्री सिंह ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है जो कि आगामी दिसंबर महीने से बिहार में पूरी सख्ती से लागू कर दिया जाएगा ।श्री सिंह आज गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के परिसर में नारायण कृषि विज्ञान संस्थान एवं सूचना प्रौद्योगिकी संकाय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। श्री सिंह ने कृषि विज्ञान संस्थान के छात्रों को वृक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया तथा स्वयं भी परिसर में वृक्षारोपण किया ।उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे वृक्ष लगाएं एवं उनके संरक्षण का संकल्प लें ।श्री सिंह के साथ विधान पार्षद श्रीमती नूतन सिंह भी उपस्थित थी।विश्वविद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी संकाय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन माननीय मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया। यह उल्लेखनीय है की सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय  अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी इमर्जिंग ट्रेंड्स ऑफ टेक्नोलॉजी इन कम्प्यूटेशनल एंड सोशलिस्ट एरा विषय पर चल रहा है।आज उद्घाटन सत्र कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक विक्रम नारायण सिंह, श्रीमती मोनिका सिंह ने भी संबोधित किया। कुलपति डॉ एम एल वर्मा ने स्वागत भाषण किया जबकि आयोजन में विभाग की अध्यक्ष डॉ इप्सिता नंदा ने अध्यक्षीय भाषण किया ।कॉन्फ्रेंस की सूचना सहायक प्राध्यापक मिस्टर अमन कुमार रौठ के द्वारा की गई जबकि विषय पर सहायक प्राध्यापक डॉ सुमित कुमार ने अपना उद्बोधन दिया । अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश विदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ शिरकत कर रहे हैं। नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के द्वारा कार्यक्रम के अंत में कृषि स्नातक छात्रों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के सब्जियों का पैकेट उपहार स्वरूप वन एवं पर्यावरण मंत्री को भेंट किया गया इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ यू पी सिंह,वरीय शिक्षक डॉ संदीप मौर्या, डॉ होरो, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर एस जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, नारायण नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ समरेश दत्त,विकर्षक भुवनेश्वर दत्त त्रिपाठी एवं विभिन्न संकायों के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।