गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बिहार के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होना एक सपने के साकार होने से कम नहीं है।आज दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कुलाधिपति सह राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने उक्त बातें कहीं। कुलाधिपति ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योजना बना कर काम करने की जरूरत है और बिहार को विश्व के मानचित्र पर अपने संस्थान की बदौलत स्थापित करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है।इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन कुलाधिपति, कुलपति, कुलसचिव , सचिव के द्वारा किया गया।इस अवसर पर कुलपति डॉ एम एल वर्मा एवं सचिव गोविंद नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय का जर्नल लौच किया गया।दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शिरकत करने वाले डॉक्टर राजीव रंजन आइ सी एफ ए आई विश्वविद्यालय तथा डॉ नोर्मला एस गोविंदराजो जाईमेन विश्वविद्यालय मालेशिया को बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 250 लोगों ने हिस्सा लिया तथा कुल 56 चुने गए पेपर्स में से 20 पेपर प्रजेंट किए गए ।इसमें बांग्लादेश से तीन, मलेशिया से एक ,बर्लिन से एक ,ब्राजील से एक एवं पोलैंड से एक पेपर प्रजेंट किया गया ।संगोष्ठी में श्रीमती मोनिका सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी की विभागाध्यक्ष डॉ इप्शिता नंदा,विभाग के सहायक अध्यापक डॉ सुमित कुमार, डॉ सतीश गुप्ता एवं मिस्टर अमन रौठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

