गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर एकहत्तर पौधों का वितरण किया


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने आज रोहतास जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर एकहत्तर पौधों का वितरण किया तथा वृक्षारोपण भी किया ।इसके बाद प्रतिदिन 200 जंबो सिलेंडर उत्पादन क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया ।रामादा थॉमसन ग्रुप द्वारा स्थापित ऑक्सीजन पीएसए में प्रतिदिन 200 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सकेगा जिससे आने वाले समय में किसी भी प्रकार के चिकित्सीय सुविधा के लिए  महत्वपूर्ण है। रामादा थामसन ग्रुप के प्रबंध निदेशक विद्यासागर गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 200 बड़े सिलेंडर में इस प्लांट से ऑक्सीजन भरा जा सकेगा जिससे इस अस्पताल की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एम एल वर्मा, कुलसचिव डॉ राधेश्याम जयसवाल ,सचिव गोविंद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस अली इमाम एवं महाप्रबंधक अस्पताल संचालन उपेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे।