मौद्रिकरण के नाम पर रेलवे का नीजिकरण बर्दाश्त नही ईसीआरकेयू

गौतम कुमार की रिपोर्ट  ;-

डेहरी  /रोहतास

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर आज ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के द्वारा डेहरीऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड,कुदरा, सासाराम,पुसौली,भभूआ रोड,बिक्रमगंज,जपला सहित विभिन्न स्टेशनों पर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मौद्रिकरण के नाम पर रेलवे का नीजिकरण बर्दाश्त नही किया जाएगा।


इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चन्द्रा ने कहा कि रेल संपतियों के मौद्रिकरण से1.52 करोड़ रुपए हासिल करने के प्रक्रिया के लिए 400रेलवे स्टेशन,90 पैसेंजर ट्रेन,1400 किलोमीटर की रेलवे लाईन, 265 गुड्स शेड,741 किलोमीटर कोंकण रेलवे,4हिल रेलवे स्टेशन, 673 किलोमीटर डेडिकेटेड फ्रेड काॅरिडोर,15 रेलवे स्टेडियम एवं रेलवे कालोनियों को निजी कंपनियों को देने की कवायद की जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर रेलकर्मी बर्दाश्त नही करेंगे।

वही ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान एव सचिव एस पी सिंह ने मौद्रिकरण की योजना को भारतीय रेलवे को निगमीकरण की ओर धकेलने की साजिश बताया। कहा कि सरकार उन्हीं संसाधनों को माॅनिटाईजेसन के लिए नामित कर रही है जो पूर्णरूपेण विकसित है, जो कि सरासर गलत है। मुट्ठीभर लोगों को खुश करने के लिए विकसित संसाधनों को माॅनिटाईजेसन के नाम पर कंपनियों के हवाले करना सरकार की नाकामी है।विकसित संसाधनों को किसी भी सूरत में कंपनियों के हवाले नहीं करने दिया जाएगा और जबतक सरकार अपने इस तुगलकी फैसले को वापस नहीं लेती है तबतक हमारा संघर्ष और राष्ट्र व्यापी विरोध जारी रहेगा।

इस विरोध-प्रदर्शन में औरंगाबाद में अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,युवा सचिव प्रफूल यादव,अजीत कुमार, डेहरी में कार्यकारी अध्यक्ष विजय बहादुर,युवा उपाध्यक्ष संजय मंडल,संयुक्त सचिव एके सिन्हा,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,सुभाष सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,रमन कुमार,पप्पु पांडेय,जीतेश कुमार सिंह, ज्योति कुमार, सुमीत कुमार, रामजी कुमार,हैदर खान,हितेश कुमार,अभिषेक कुमार,अमरेश यादव, बिक्रमगंज में कमेन्द्र कुमार,राम निवास पाल,अरूण कुमार सिंह,नीरज तिवारी,सासाराम में युवा अध्यक्ष प्रमोद रंजन तिवारी,संजीव पासवान,रितेश कुमार पासवान, देवकुमार राम,मनोज गुप्ता,डेहरीऑन सोन आरआरआई में युवा कार्यकारी अध्यक्ष नवीन मिश्रा,श्मशाद हुसैन,मुश्ताक अंसारी,धरमू एक्का,भभुआ रोड में सहायक सचिव रमेश चंद्रा ,पुसौली में गुंजन सिंह,ज्योति सिंह,जपला मेअखिलेश सिंह तथा कुदरा में सुनील गुप्ता,श्याम सुंदर सिंह के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया।