गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय , जमुहार के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने कहा है कि फिजियोथेरेपी के प्रयोग से शरीर में व्याप्त कई असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है ।उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी के नियमित अभ्यास के द्वारा लकवा, मुंह का टेढ़ापन, टूटे हुए हड्डी की विकृतियां, शरीर के नसों की कमजोरी समेत विभिन्न बीमारियों का उपचार संभव है ।श्री वर्मा आज विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में संचालित नारायण परा मेडिकल एंड एलाइड साइंस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे ।फिजियो थेरेपी विभाग के छात्रों द्वारा फिजियोथैरेपी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सहायक प्रोफेसर डॉ स्नेही पांडे एवं डॉक्टर ट्विंकी कुमारी फिजियोथेरेपी विभाग ने विभिन्न बीमारियों में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ आर एस जयसवाल, परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप, पारा मेडिकल संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर वाई एम सिंह ,फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर समरेश दत्ता ,नर्सिंग कॉलेज के उप प्राचार्य नितेश कुमार, फार्मेसी कॉलेज के सह प्राध्यापक भुनेश्वर त्रिपाठी ,सहायक प्राध्यापक डॉ राजीव रंजन सिंह फिजियोथैरेपी एवं संस्था के अन्य अध्यापक उपस्थित थे।
