कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डेहरी थाना क्षेत्र के श्राद्ध का भोजन करने गए बेटा घर नही लौटा, निरंजन बीघा निवासी सुनीता देवी ने रोहतास पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लापता पुत्र को बरामद कराने की गुहार लगाई है, दिए गए आवेदन में महिला ने बताई की मेरे पड़ोस के लडको ने से बुलाकर ले गए, अनू कुमार को दिनांक 29 / 7/ 2021 को घर से श्राद्ध का भोजन करने ले गए थे, लेकिन अभी तक मेरा बेटा घर वापस नहीं आया ,इस संबंध में डेहरी नगर थाने में लिखित सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की, महिला ने डेहरी पुलिस ने गुहार लगाई, कि लड़के के मोबाइल का ट्रैकिंग किया जाए ,ताकि मेरा पुत्र का पता चल सके महिला ने अप्रिय घटना का भी आशंका जताई ,इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने महिला को आश्वासन दिया कि , आपके को पुत्र सकुशल बरामद कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है,
