गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी,/रोहतास ।
रेलकर्मियों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दें को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा द्वारा सहायक मंडल अभियंता डेहरीऑन सोन के कार्यालय पर कल गुरूवार को 12 बजे दिन मे विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए युवा ईसीआरकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह स्टेशन मास्टर नवीन मिश्रा ने बताया कि सासाराम,डेहरीऑन सोन, सोननगर एव अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन स्थित रेल आवासों की स्थिति काफी जर्जर हो गई है।रेल कॉलोनी का नाला मिट्टी और कंकड से भरा पड़ा,जिससे रेल आवासों का पानी नही निकल पाता।रेल प्रशासन की लापरवाही से कॉलोनियों का स्थिति बेहद नारकीय है।सासाराम रेल कॉलोनीयो में शहर का पानी भर जाता है।यूनियन लगातार प्रशासन से इस दिशा में स्थाई निदान हेतू ठोस कदम उठाए जाने की मांग कर रही। लेकिन आश्वासन के सिवाय अभी तक ठोस कदम नही उठाए गए।
वहीं ट्रैकमेनटेनरों के साथ आए दिन उत्पीड़न के केस बढ रहे हैं। इंजीनियरिंग विभाग के सैकडो रेलकर्मीयों के विभिन्न मद के वेतन का भुगतान लंबित है।येनकेन प्रकरण रेलकर्मियों को प्रताड़ित किया जाता है।जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
मिश्रा ने कहा कि रेल प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के कारण रेलकर्मीयों के विभिन्न मुद्दो का समाधान नही हो पा रहा है।जिसके विरोध मे ईसीआरकेयू सहायक मंडल अभियंता का कल 23 सितंबर को घेराव करेगी।और जमकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
