सामूहिकता एवं अनामिक्ता ही है संगठन की शक्ति


 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर

छात्रहितों को लेकर सदैव अग्रणी रहने वाली संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इन दिनों अपना सदस्यता का महापर्व पूरे देश में चला रही है , रोहतास जिले में भी सदस्यता के दौरान दस हजार नए छात्रों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उसी के तहत अभाविप डेहरी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता प्रभारी अमन प्रकाश के नेतृत्व में डेहरी के विद्यामंदिर परिसर में सदस्यता अभियान चलाया । इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की ,सदस्यता प्रभारी अमन प्रकाश ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत हम छात्रों को एक ऐसी विचारधारा से जोड़ते है को समाज एवं शिक्षण संस्था  में फैली अराजकता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती है । अभाविप संगठन से जुड़कर छात्र छात्राओं में राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने की भावना विकसित होती है ,
वहीं विश्वविद्यालय संयोजक यश उपाध्याय ने बताया कि अभाविप हर वर्ष अपने इस मुहिम से छात्र छात्राओं को संगठन से जोड़ती है एवं राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से सालों राष्ट्रहित , छात्रहित एवं समाजहित में कार्य करती है  संगठन की पद्धति सामूहिकता एवं अनामिकता ही संगठन आज सर्वव्यापी बना पाई है । अभाविप राष्ट्रभक्ति की सबसे बड़ी पाठशाला है । अतः छात्रों को इस संगठन से जुड़ना चाहिए ,
इस अभियान में मुख्य रूप से नगर सह मंत्री इरफान खान, आर्य राजपूत एवं अन्य छात्र  शामिल थे ।