राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत आज सासाराम प्रखंड के नहौना आंगनबाड़ी केंद्र पर पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ।


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत आज सासाराम प्रखंड के नहौना आंगनबाड़ी केंद्र पर पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2016-17 बैच के एमबीबीएस इंटर्नसडॉक्टर चंदन, दीपा ,दीप किरण एवं छाया ने शिशु ,किशोर ,गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण के विभिन्न पहलुओं को पोस्टर के माध्यम से समझाया। वहां उपस्थित विभिन्न उम्र की ग्रामीण महिलाओं के बीच विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एच के सिंह के निर्देशन में पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी डॉ अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम में विभाग की ट्यूटर डॉक्टर स्वाति ने सहयोग किया तथा विभागीय कर्मचारी अरविंद कुमार ,सुप्रभा एवं शकुंतला ने पोस्टर प्रस्तुतीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के बाद गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का वजन एवं रक्तचाप जांच किया गया तथा पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए।