गौतम कुमार,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारा देते हैं कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ लेकिन कैसे बेटी पढेगी कैसे बेटी बचेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा पहलेजा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह के द्वारा गांव के एक दलित छात्रा ने अपना नामांकन कराने के लिए विद्यालय पहुंची थी प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ दुर्व्यवहार जाति सूचक शब्द गाली गलौज कर विद्यालय से भगा दिए इसको लेकर ग्रामीणों मैं काफी आक्रोश देखा गया ग्रामीणों का कहना है कि या विद्यालय दबंग प्रधानाध्यापक के कब्जे में है वर्षों से यहां जमे हुए हैं आए दिन विद्यालय में हो हंगामा होते रहता है विद्यालय से बच्चे बाहर निकल कर घूमते हैं और बच्चों पर प्रधानाध्यापक का ध्यान नहीं है सोमवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर बवाल काटा ग्रामीणों का कहना था कि प्रधानाध्यापक समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं को तबादला किया जाए नहीं तो आगे बच्चों का भविष्य अंधकार में हो जाएगा दलित छात्रा ने मीडिया को बताई कि प्रधानाध्यापक ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गाली गलौज किया और डांट कर विद्यालय से मुझे भगा दिया मेरी गलती सिर्फ यही था मैंने नामांकन कराने के लिए विद्यालय पहुंची थी छात्रा के भाई ने डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, छात्रा के साथ दुर्व्यवहार को लेकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ ग्रामीणों में फूटा आक्रोश इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है की इस स्कूल के जितने भी शिक्षक व शिक्षिका है वो सब के सब वर्षो से मनमानी करते आ रहे है किसी तरह का सरकार के तरफ बच्चो के लिए कोई भी योजना आता है तो आधे से कम बच्चो में बाटते बाकी आपस में बन्दर बाट कर लेते है इन शिक्षक व शिक्षिका जहाँ भी जायंगे वहा का भी महोल ख़राब करते रहेंगे इनको तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाये ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शिक्षा विभाग को आवेदन लिखकर प्रधानाध्यापक समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है,
