कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डालमियानगर गुरुवार को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम धनकाढा निवासी सर्वजीत राम ने डेहरी स्थित एससी एसटी थाने में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है, अपने प्राथमिकी दर्ज में बताया कि मेरे गांव के दबंग लोगों ने रात करीब 2:30 बजे हमारे झोपड़ी में आग लगा दी गई , जिसमें एक खरगोश, एक मुर्गा 20 किलो चावल, बीस हजार रुपये ,नगद दो मोबाइल जलकर नष्ट हो गया, अपने प्राथमिकी दर्ज में दलित व्यक्ति ने बताया कि गांव के दबंग रोशन यादव, तेजदीप जादव, लव कुश यादव, बिषु यादव, प्रकाश यादव ने सबसे पहले मेरे बेटी के साथ गाली गलौज, मारपीट भी किया, बरात मे झोपड़ी में आग लगा दी, तथा जाती शूचक शब्द का प्रयोग किया, थानाध्यक्ष राम निहोरा राम ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है दोषियों को बहुत जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा,
