कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डालमियानगर डेहरी रेल पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, रेलवे स्टेशन सिढी पार करने के दौरान महिला की मृत्यु हो गई, रेल थाना अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह ने बताया कि भोजपुर जिले के ग्राम पनपुरा थाना तरारी जिला भोजपुर के निवासी सुरेंद्र पांडे की पत्नी चंदा देवी ट्रेन पकड़ने के लिए डेहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, सिढी पार करने के दौरान 45 वर्षीय चंदा देवी ट्रेन की चपेट में आ गई, स्थल पर ही मृत्यु हो गई ,रेल पुलिस ने चंदा देवी का शव सदर अस्पताल सासाराम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया,रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव पति को सौंप दिया,
