अपराध में पुलिस को सहयोग करें जनता, अब अपराधियों की खैर नहीं, पंचायत चुनाव को लेकर शराब के छापेमारी जारी, आईपीएस ,नवजोत सिमी


 कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /डालमियानगर 
डालमियानगरडेहरी अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ सह आईपीएस  नवजोत सिमी ने डेहरी अनुमंडल की जनता से अपराध में सहयोग करने की अपील की , पूर्व में  डेहरी झारखंडी मंदिर स्थित चाकूबाजी के दौरान एक युवक की हत्या के बाद लगातार छापामारी पुलिस कर रही है , बहुत जल्द ही अपराधी पकडे जायेंगे, दिन रात पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है, सिमी ने बताई की झारखंड मंदिर के समीप झुग्गी झोपड़ियों में अबैध धंधो के खिलाफ पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है, और साथ ही डेहरी नगर वासियों से अपील की कि अपराध में पुलिस को सहयोग करें, पंचायत चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील झेत्रो मे अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी, नवजोत सिमी ने पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करे, गड़बड़ी फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को दें पुलिस कार्रवाई करेगी