गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल नगर के द्वारा विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस मनाया गया। इसक अध्यक्षता बजरंग दल जिल संयोजक गोपी कुमार ने मंत्र उच्चारण कर श्रीकृष्ण एवं हनुमान जी कि चित्रों पर फुलमाला अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। अथिति वीरेंद्र विमल जी vhp क्षेत्र मंत्री (बिहार/झारखण्ड) ने दीप प्रज्वलित कर विहिप कि स्थापना दिवस कि शुभारंभ किया। वीरेंद्र विमल जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद कि स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पर्व पर भारत की संत शक्ति के आशीर्वाद के साथ हुई थी। विहिप का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना, और समाज की सेवा करना है। भारत के लाखों गांवों और कस्बों में विहिप को एक मजबूत, प्रभावी, स्थायी, और लगातार बढ़ते हुवे संगठन के रूप में देखा जा रहा है। दुनिया भर में हिंदू गतिविधियों में वृद्धि के साथ,एक मजबूत और आत्मविश्वासी हिंदू संगठन धीरे-धीरे आकार ले रहा है।स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्म सशक्तिकरण, ग्राम शिक्षा मंदिर आदि के क्षेत्रो में 100000 से अधिक सेवा परियोजनाओं के माध्यम से विहिप हिंदू समाज की जड़ो को मजबूत कर रहा है। विहिप हिंदू समाज में व्याप्त अस्पृश्यता जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के निरंतर प्रयासों के माध्यम से, समाज को विमुक्त, और अंतर्निहित हिंदू एकता को पुनर्जाग्रत करने के लिए समाज का कायाकल्प कर रही है। विहिप अपने मूल मूल्यों, विश्वासों और पवित्र परंपराओं की रक्षा के लिए श्री रामजन्मभूमि, श्री अमरनाथ यात्रा, श्री रामसेतु, श्री गंगा रक्षा, गौ रक्षा, हिंदू मठ-मंदिर मुद्दा, ईसाई चर्च द्वारा हिंदुओं का धर्मांतरण, इस्लामी आतंकवाद, बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ ,जैसे मुद्दों को उठाकर हिंदू समाज की अदम्य शक्ति के रूप में स्वयं को स्थापित कर रही है.विहिप का प्रभाव हिंदू धर्म के सभी संप्रदायों (धर्मों) के सभी धर्माचार्यों का एक मंच पर एकत्रीकरण । हिंदू समाज की सेवा करने की प्रवृत्ति विकसित करने के साथ, सेवा परियोजनाओं की विस्तृत श्रृंखला की संस्थापना। समाज में हिंदू गौरव और एकता की बढ़ी हुवी अभिव्यक्ति। हाल के दिनों में अपने मूल हिंदू धर्म में लाखों लोगों की स्वैच्छिक घर वापसी या 'परावर्तन'। विश्व हिंदू परिषद् नगर अध्यक्ष सिध्दार्थ गुप्ता ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान -अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर निर्माण के लिए विश्व का सबसे बड़ा 44 दिवसीय जनसंपर्क अभियान संचालित किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से अधिकृत किए जाने पर यह "निधि समर्पण अभियान" मकर संक्रान्ति से माघ पूर्णिमा (15 जनवरी से 27 फरवरी 2021) तक सम्पूर्ण देश में चला। पाँच लाख सैंतीस हजार उन्नीस गाँव में निधि समर्पण के लिए कार्यकर्त्ताओं की टोलियाँ गयीं। इस अभियान में 20 लाख रामभक्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।12 करोड़, तिहत्तर (73 ) लाख, चार हजार, एक सौ पैंतीस परिवारों से सम्पर्क हुआ रामभक्तों ने हृदय से समर्पण किया। अब भगवान का भव्य मन्दिर बनकर तैयार होने वाला है। यह मन्दिर निर्माण विश्व की बड़ी ऐतिहासिक सफलता है। संपूर्ण विश्व के हिंदू समाज की आस्थाओं और आशाओं का केंद्र बन गया है। इसके विभिन्न कार्यों और आंदोलनों के कारण आज हिंदू दर्शन संपूर्ण विश्व के केंद्र में आ गया है। बजरंग दल जिला संयोजक गोपी कुमार ने बताया कि संगठन के उदेश्य और लक्ष्य कुछ इस तरह तय किया गया है। हिन्दू समाज को मजबूत करना, हिन्दू जीवन दर्शन और आध्यात्म कि रक्षा संवध्दर्न और प्रचार करना हिन्दू और हिन्दुत्व कि रक्षा के लिए उन्हें संगठित करना और मदद करना है। क्योंकि दुनिया का इतिहास है, कि सभ्यता संस्कृति को बचाने व हिन्दू राष्ट्र बनाने मे विहिप व बजरंग दल लगातार अपनी भुमिका निभाती है, और एक सकारात्मक सोच के साथ हिन्दुत्व आंदोलन करती है। संगठन को यह पूर्ण विश्वास है,कि आने वाले दिनो मे भारत एक हिन्दू राष्ट्र बनेगा। इसमे विहिप धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष अंशुल कश्यप, विहिप प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन प्रसाद केशरी,विहिप धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान, बजरंग दल जिला सह संयोजक विकास कुमार, विहिप नगर मंत्री धर्मवीर सिंह,दीपक दास, नीरज कुमार, रणधीर कुमार,अंकित कुमार,यश कुमार,दीपक मेहता,विकास पहलवान, काशी कुमार, चंदन गुप्ता, शशि कुमार, भोला कुमार, रविकांत चौबे,विजय कुमार, डॉ एस के सिंह, डॉ निलेश कुमार, रवि बहादुर,राज कुमार,भूपेश ,रिशु,अभिषेक,करण,प्रियांशु,जैक,पप्पू ठाकुर,विशाल,साकेत,ओम प्रकाश,लवकुश,रंजीत, सुरज कुमार, मोहन कुमारउपस्थित हुए।
