गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने कहा है कि वर्तमान समय में प्रबंधन शिक्षा समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी है एवं देश के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है ।डॉक्टर वर्मा ने कहा कि प्रबंधन एक ऐसी विधा है जिसके सकारात्मक संचालन से सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की परिकल्पना साकार होती है। आज गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण अकैडमी आफ मैनेजरियल एक्सीलेंस के 2019 = 21 बैच के छात्रों का विदाई समारोह *इंद्रधनुष *तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित नवागंतुक प्रबंधन छात्रों के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधन संकाय के डीन प्रोफेसर आलोक कुमार ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया तथा प्रबंधन उत्तीर्ण छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉआर एस जायसवाल ,परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप, एकेडमी निदेशक डॉ सुजीत कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रबंधन संकाय के शिक्षक डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव,किशन जी,कुमुद रंजन, निखिल कुमार, वरुण कुमार सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य नितेश कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्रभारी भुनेश्वर त्रिपाठी समेत विभिन्न संकायों के शिक्षक गण एवं प्रबंधन के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसी बीच बीएमएस 2018=21 बैच के छात्रों को उनके जूनियर बैच द्वारा प्रबंधन संस्थान के सभागार में एक रंगारंग कार्यक्रम में विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का संयोजन प्रबंधन संकाय के वरीय शिक्षक डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।

