ईसीआरकेयू ने भारत बंद के समर्थन में 52 शाखाओं में की बैठक एव॔ नारेबाजी


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी/रोहतास
ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन केआह्वान एव ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री  एसएनपी श्रीवास्तव के निर्देश पर ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने डेहरी ऑन -सोन ,गया,डीडीयू, पटना, आरा,हाजीपुर, हरनौत सहित 52 विभिन्न शाखाओं मे संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित भारत बंद के नैतिक समर्थन में बैठक एव नारेबाजी की।
ईसीआरकेयू डेहरी शाखा मे शाखा उपाध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के अध्यक्षता मे भोजनावकाश के समय तीन कॄषि काला कानून के विरूद्ध किसान  संगठनो द्वारा आयोजित भारत बंद के नैतिक समर्थन मे रेलकर्मियों ने केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और श्रमिक व किसान विरोधी बताया।इस अवसर ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री रमेश चंद्रा एव हिंद मजदूर सभा के प्रदेश सचिव नागेश्वर ने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना करते हुए उसे किसान व श्रमिक विरोधी बताया और कहा कि सरकार ने श्रमिक और किसानो के खिलाफ काला कानून बनाया है, जिसे हर हाल मे वापस लेना होगा।केन्द्र सरकार की श्रमिक और किसान विरोधी इन्हीं नीतियों के खिलाफ ईसीआरकेयू और हिंद मजदूर सभा भारत बंद का नैतिक समर्थन करती है।और इस भारत बंद के माध्यम से तीन कॄषि बिल और श्रमिक विरोधी कानून को वापस लेने की मांग करती है।
बैठक मे ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के सचिव एसपी सिंह,संजय मंडल,नवीन मिश्रा,मो अजमुद्दीन,प्रमोद यादव, अमरेश यादव,अमरेन्द कुमार सिंह, रविरंजन सिंह,जमींदार प्रसाद, शैलेश कुमार, राजेश चौहान,रवि गुप्ता,रंजीत कुमार, मो तनवीर,चंद्रकांत कुमार, रितेश कुमार, देवकुमारराम,कमेन्द्र कुमार, अरूण सिंह,प्रफूल यादव, कुमार ,सावन कुमार, विकास कुमार ,सौरभ कुमार,धरमू एक्का,विजय बहादुर सिंह,अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह,नेपाल मुखर्जी सहित बड़ी संख्या मे रेलकर्मी उपस्थित थे।