गौतम कुमार,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी /डालमियानगर
डेहरी डालमियानगर के श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से ई पोर्टल पर श्रमिकों के निबंधन कार्य के मैं तत्परता लाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है वहीं श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश ने कहा आम जनजीवन में श्रमिक वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा बिहार लेबर कार्ड बनवाए जा रहे हैं, जिससे कि राज्य सरकार के पास सभी श्रमिकों का ब्यौरा उपलब्ध हो और
राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि
श्रमिकों के लिए किस प्रकार की योजनाएं आरंभ की जानी है
और उन योजनाओं की पात्रता क्या निर्धारित की जाएगी,
जिससे कि श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जा सके। ई पोर्टल पर श्रमिकों के निबंधन
के माध्यम से सभी श्रमिकों की पहचान की जाती है। जिससे कि सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके, वहीं स्वयंसेवी संस्थाओं में शामिल जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा स्टेशन रोड में ई पोर्टल पर निबंधन के कार्य एवं श्रमिकों से निबंधन से संबंधित दस्तावेज संग्रहित किया गया वही संस्था के
सचिव नंदन कुमार ने कहा सरकार द्वारा निर्देशित आम जन जीवन एवं श्रमिकों के ई-पोर्टल पर निबंधन ,
प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान में जिले के सहयोगी संस्थानों का परस्पर सहयोग अपेक्षित है श्रम अधीक्षक द्वारा निर्देशित स्टेशन रोड में हो रहे निबंधन कार्य में शामिल संस्था के सदस्यों में सिद्धार्थ कुमार , विजय चौरसिया , प्रेम प्रकाश , मनोज गुप्ता , शादाब सिद्दीकी , कलाम हाशमी सहित आई पी क्यु टैक्स ऐंड सर्विसेज प्रा. लिमीटेड से आयुष कुमार सिंह अजय सिंह सुमित कुमार,
