गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के जोनल महिला संगठन में मीनू श्रीवास्तव को जोनल संगठन मंत्री चुने जाने पर प्लान्ट डिपो डीडीयू के महिला कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की |आज इसी परिपेक्ष्य में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लान्ट डिपो शाखा महिला विंग की तरफ से शाखा कार्यालय स्थित सभा कक्ष में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया | सबसे पहले श्रीमती मीनू श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के महिलाओं ने इनका भव्य स्वागत किया |
स्वागत समारोह की अध्यक्षता महिला विंग प्लान्ट डिपो शाखा के अध्यक्ष श्रीमती मधु चौधरी ने किया और कहा कि प्लान्ट डिपो इंजीनियर कारखाना डीडीयू से एक महिला प्रतिनिधि को जोनल प्रतिनिधि बनाए जाने पर तमाम केन्द्रीय अध्यक्ष डी0के0 पांडेय,केन्द्रीय महामंत्री एस0एन0श्रीवास्तव ,केन्द्रीय संगठन मंत्री बी बी पासवान और ईसीआरकेयू को दिल से अभार प्रकट किया |
इस अवसर पर मीनू श्रीवास्तव ने कहा कि जोन स्तर पर महिलाओं की समस्याओं का अब जल्द से जल्द समाधान होगा। जिस तरह केंद्रीय टीम ने हम पर भरोसा किया है हम उस पर खरा उतरने का काम करेंगे |
वहीं केंद्रीय संगठन मंत्री बीवी पासवान ने कहा कि आज भारतीय रेल में लगभग 14 लाख रेल कर्मचारी हैं, लेकिन महिलाओं की संख्या महज सात प्रतिशत है, इसे कैसे बढ़ाया जाए इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत हैं | आज महिलाएं कोई ऐसा काम नहीं है जो महिलाएं ना कर रही हो | कठिन हलात में भी अपने घर की जिम्मेवारियों के साथ अपनी ड्यूटी भी निभा रही है | फिर भी संख्या कम होना कहीं से ठीक नहीं हैं | महिलाओं की वर्किंग कंडीशन को और सुधारने की जरुरत है | ईसीआरकेयू में महिलाओं को सम्मान मिलता है |महिलाएं यूनियन के साथ है |शाखा से केंद्र स्तर पर महिलाओं की भागीदारी है।आज प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना से ईसीआरकेयू जोनल महिला टीम में श्रीमती मीनू श्रीवास्तव को सम्मिलित किया गया, इसके लिए केन्द्रीय टीम के साथ-साथ सभी जोनल महिला टीम बधाईकेपात्र हैं।|
इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मी सिंह,प्रियंका कुमारी,नितु कुमारी,सुनिता देवी,पिंकी कुमारी, रिता देवी,रेशमी कुमारी,मिनतारा देवी,आशा सिंह,अमरावती देवी,शकुन्तला देवी, विमला देवी, एस0पी0 सिंह,सुल्तान अहमद,एसी -एसटी एसोसिएशन के केन्द्रीय सचिव महेन्द्र कुमार,अनिल सिंह, ए0के0उपाध्याय,ए0के0गुप्ता,रामजी यादव,केदार तिवारी ,मोहन राम,दिनेश सिंह,बी0बी0 सिंह,बृज मोहन ,राम लाल आदि सैकड़ो रेलकर्मी उपस्थित थे।
