गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
मंगलवार को डेहरी नगरपरिषद छेत्रो मे बिना नकशे के बन रहे भवन का औचक निरीक्षण किया कार्यपालक पदाधिकारी रित्विक कुमार के नेतृत्व में नगर प्रबंधक एवं नगर परिषद के अन्य कर्मियों के साथ नगर परिषद डेहरी डालमियानगर क्षेत्र में हो रहे भवन निर्माण की औचक छापेमारी की गई,
जिसमें नागा पथ में एक निर्माणाधीन भवन के स्वीकृत नक्शे से अलग हटकर हो रहे निर्माण को रोका गया,
नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के वार्ड पार्षद संजीत सिंह के आवास पर भी छापेमारी की गई जहां पुराने भवन को तोड़कर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें जांच के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण नक्शे से अलग हटकर किया जा रहा है, जो भी डेहरी नगरपरिषद क्षेत्र में नये या पुराने मकान को तोड़ कर जिन्धार व फ्लोर निर्माण कर रहे है उसे नगरपरिषद द्वारा डेविएशन् [गणना] कराकर करवाई की जाएगी व जुरमाना लगाया जायेगा
उक्त दोनों पर भवन उपविधि 2014 के अनुसार नियम संगत कार्रवाई की जाएगी*
वही सभापति श्रीमती विशाखा सिंह द्वारा बताया गया की मेरे पति द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है अगर इसमें कोई भी विसंगति है तो उसे दूर कर नियम अनुरूप कार्य करना होगा |
