निषाद विकास संघ सह विकासशील इंसान पार्टी ने मनाया फूलनदेवी का जन्म जयंती


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- निषाद विकास संघ सह विकासशील इंसान पार्टी औरंगाबाद के तत्वाधान मे विरागंन फूलनदेवी की जन्म जयंती समारोह महर्षि वेदव्यास आश्रम बारूण में  विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजित कुमार चौधरी उर्फ नंदी के अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालक के रूप में पाटी के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार चौधरी ने की।
सभी ने फूलनदेवी के चित्र पर माला पहनाकर और पुष्पांजलि अर्पित जन्म जयंती मनाया गया। वक्ताओं ने वीरांगना फूलनदेवी की जीवन के संघर्ष जीवन को जन -जन तक पहुँचाने हैं। बताया कि बहन फूलनदेवी की जो सपना था निषाद समाज को एकजुट कर उनके हक -अधिकार को दिलाना और मुख्यधारा में लाना है। इस दौरान मुखिया सीमा चौधरी, राजेश कुमार चौधरी, पारस नाथ चौधरी, शम्भू चौधरी, गुलाबचंद चौधरी, भजन चौधरी, लक्ष्मी नारायण चौधरी, गणेश चौधरी, तारा देवी अमित चौधरी, अरविंद चौधरी, उपेन्द्र चौधरी, सोनु गुप्ता, रवि चौधरी, शशि चौधरी, सुदामा चौधरी, रामजी चौधरी के साथ पाटी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।