रोहतास पुलिस प्रशासन द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

रोहतास पुलिस  पूर्ण शराबबंदी  लागू कराने हेतु जिले में अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं  के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष समकालीन अभियान चला रही है ।  इसी क्रम में आज दिनांक- 08.08.2021 को पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री आशीष भारती को गुप्त सूचना मिली कि डिहरी (मु0) थाना अंतर्गत शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित करवाई हेतु थानाध्यक्ष, डिहरी (मु0) थाना को सड़क के मुख्य मार्गो पर सघन वाहन जांच लगाकर जांच करने का निर्देश दिया गया। वाहन जांच के दौरान तेंदुआ दुसाधी, देवरिया जाने वाला रास्ते से अनुज महतो, पे0-रामपुकार सिंह, सा0-महुया, थाना-अकोढ़ीगोला, जिला-रोहतास को 45 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर  कार्रवाई की जा रही है।
रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।