रोहतास पुलिस की भूमि विवाद में बड़ी करवाई


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास ।

 भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच  हूई मारपीट एवं गोलीबारी के घटना के आधे घंटे बाद ही रोहतास जिले के पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 11 अभियुक्तों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ धर-दबोचा। 

रोहतास जिले के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने बताया कि सासाराम मुफ्सिल थाना अंतर्गत गिजवाही गांव में अजय सिंह और रामाधार सिंह वगैरह लोगों के बीच भूमि विवाद को जमकर मारपीट एव गोलीबारी होने की सूचना मिली।जिसमें दोनों पक्षों के 8 लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर गांव गिजवाही भेजा गया। जहाँ टीम ने बड़ी करवाई करते हुए मात्र आधे घंटे के अंदर ही दोनों पक्षों के 11अभियुक्त, 1 स्कार्पियो, 1अल्टोकार,1 मोटरसाइकिल,1 राइफल,17 जिंदा कारतूस, 4खोखला,2 पिलेट के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। 

एसपी ने बताया कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा। कानून तोड़ने वाले पर कठोर करवाई की जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्त में  गिजवाही गांव के अजय सिंह, सुनील कुमार, वॄज बिहारी सिंह, वॄजभान सिंह,संतोष कुमार, राजगॄह सिंह, यदूवंश यादव,विशाल कुमार, अनमोल कुमार, बादल कुमार एव रामाधार सिंह के नाम शामिल है।