अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को बारूण पुलिस ने किया जप्त


 मयंक शास्त्री की रिपोर्ट ;-

बारूण(बारूण): - मुख्यालय के सख्त आदेश और बालू पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बारूण थाना क्षेत्र से प्रतिदिन अवैध बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर को बारूण पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है। शुक्रवार को अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को बारूण थाना क्षेत्र के एनीकट घाट से एक ट्रैक्टर तथा दूसरा गोठौली घाट के पास से ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जप्त ट्रैक्टर को बारूण थाना लाया जा। लेकिन ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। बारूण थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त कर मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।